अलीगढ़, अक्टूबर 20 -- Aligarh News: अतरौली। नगर में पचास और सौ रुपये के नोटों की खेप आ गयी है। यही कारण है कि दुकानदार आये दिन नकली नोटों को लेकर घूम रहे हैं। बताया जाता है कि नकली नोट चलाने वाले भीड़ भाड़ वाले दुकानदारों के पास जाकर नकली नोट लेकर पहुच जाते हैं। सौ रूपये का नोट होने के कारण दुकानदार असली नकली चेक नहीं करता है। जब शाम को नोट चेक करके रखता है तो उसमें नकली नोट निकलने से परेशान होता है। नगर में सब्जी विक्रेता से लेकर अनेक दुकानदार इनका शिकार हो रहे हैं। पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से नकली नोट चलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...