Aligarh News: अतरौली: लेखपाल पर रिश्वत लेने का आरोप, भाजपा नेता के साथ ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत, वीडियो वायरल
अलीगढ़, जुलाई 28 -- Aligarh News: अतरौली संवाददाता। जमीन में नाम दर्ज करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए अतरौली क्षेत्र के गांव कल्याणपुर रानी निवासी भाजपा नेता यज्ञपाल सिंह लोधी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सोमवार को एसडीएम से मुलाकात कर शिकायत पत्र सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि लेखपाल द्वारा जमीन में नाम चढ़ाने के एवज में रुपये मांगे गए। इस संबंध में एक कथित वीडियो भी एसडीएम को सौंपा गया है, जिसमें लेखपाल को पैसे लेते हुए देखा जा रहा है। उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। भाजपा नेता यज्ञपाल सिंह लोधी ने एसडीएम से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी लेखपाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने कहा कि रिश्वतखोरी के कारण गरीब किसानों को अपना काम कराने में परेशानी हो रही है। शिकायत और वीडियो मिलने के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.