Aligarh News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार साले और बहनोई की मौत
अलीगढ़, अक्टूबर 27 -- Aligarh News: अकराबाद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर गांव जसरथपुर के पास रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार साले-बहनोई की मौत हो गई। दोनों नोएडा से घर लौट रहे थे। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। दोनों के शव गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। गांव जुझारपुर निवासी जगदीश यादव का 19 वर्षीय बेटा रामवीर नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। रविवार को वह बरला थाना क्षेत्र के गांव सुनहरा निवासी अपने बड़े भाई के साले हिमांशु (18) पुत्र रक्षपाल के साथ बाइक पर सवार होकर नोएडा से घर लौट रहा था। दोनों आपस में साले-बहनोई थे। रात करीब 8:30 बजे वे नेशनल हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.