Aligarh News: अज्ञात बाहन ने मारी टक्कर हुई मौत
अलीगढ़, अगस्त 11 -- Aligarh News: गभाना, संवाददाता। थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित एक कॉलोनी के पास साइकिल सवार एक वृद्ध को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। टोल एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी पाकर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। गांव गभाना निवासी मोहित ने बताया कि उनके पिता 65 वर्षीय संतोष कुमार गभाना तहसील में माली का कार्य करते थे। रोजाना की तरह रविवार को भी काम पर गए थे। ड्यूटी खत्म कर वह साइकिल से अपने घर आ रहे थे। जैसे ही वह गभाना क्षेत्र के हाईवे स्थित कॉलोनी मदनधाम व गौरी ढाबा के पास पहुंचे तभी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने सूचना टोल एंबुलेंस व इलाका पुलिस को दी। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.