Aligarh News: अग्रसेन जयंती महोत्सव मनाया जाएगा आज
अलीगढ़, अक्टूबर 22 -- Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। अग्रसेन जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में गुरूवार यानि आज अग्रवाल परिषद की ओर से यज्ञ, प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष नवीन बंसल, महामंत्री गौरव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सोनू अग्रवाल ने बताया कि अग्रसेन महाराज की 5150वीं जयंती के अवसर पर महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत रसलगंज स्थित अग्रसेन चौक पर यज्ञ सुबह आठ बजे से व 10 बजे से प्रभात फेरी निकलेगी। कार्यक्रम में मुख्य यज्ञ यजमान के रूप में मुकेश अग्रवाल, आराधना अग्रवाल, विनीत गर्ग व रिचा गर्ग शामिल होंगे। वहीं प्रभात फेरी की शुरुआत मेयर प्रशांत सिंघल, भाजपा कार्यसमिति सदस्य डा. राजीव अग्रवाल, जयंती संयोजक मनोज अग्रवाल, सह संयोजक विपिन गर्ग करेंगे। प्रभात फेरी अग्रसेन चौक से शुरू होकर डीएस कॉलेज पर समाप्त होगी।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.