अलीगढ़, अगस्त 7 -- Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। अगस्त माह की शुरुआत जिले के लिए राहत भरी बारिश लेकर आई है। महीने के पहले छह दिनों में हुई झमाझम वर्षा ने पिछले आठ वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, छह अगस्त तक जिले में औसतन 61 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो हाल के वर्षों में इस अवधि की सर्वाधिक वर्षा मानी जा रही है।

बारिश का कृषकों पर प्रभाव लगातार हो रही बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे हैं, वहीं शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की समस्या भी सामने आने लगी है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार सक्रिय मानसूनी तंत्र और बंगाल की खाड़ी से लगातार मिल रही नमी के कारण जिले में अच्छी बारिश हो रही है। आने वाले कुछ दिनों तक भी हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई गई है। कृषि विशेषज...