नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- Horoscope Akshaya Tritiya Rashifal, अक्षय तृतीया राशिफल : अक्षय तृतीया का दिन सनातन धर्म में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस खास दिन पर कई शुभ योगों का निर्माण होता है। अक्षय तृतीया का दिन धार्मिक पूजा-पाठ और दान, पुण्य आदि करने के लिए बेहद उत्तम माना जाता है। इस दिन ग्रहों की शुभ चाल से कुछ राशियों लाभ हो सकता है। इस दिन मेष राशि में सूर्य और वृषभ राशि में शुक्र रहेंगे। गुरु मिथुन राशि में और केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में रहेंगे। मंगल, बुध और शनि मीन राशि में विराजमान रहेंगे। मीन राशि में त्रिग्रही योग बनेगा। इस खास दिन पर त्रिपुष्कर योग और रवि योग बनेगा। अक्षय तृतीया के दिन गजकेसरी योग, शश और मालव्य योग का निर्माण होगा। ऐसे में इस दिन शुभ योगों के निर्माण से कुछ राशियों को पॉजिटिव खबर मिल सकती है। आइए ज...