Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर क्या खरीदें क्या नहीं? जानें खरीदारी के सही नियम
नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- अक्षय तृतीया हिंदू धर्म का एक अत्यंत शुभ और महत्वपूर्ण पर्व है। यह वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। साल 2026 में अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026, रविवार को मनाई जाएगी। इस दिन किया गया कोई भी शुभ कार्य, दान या खरीदारी अक्षय (अविनाशी) फल प्रदान करता है। मान्यता है कि इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु विशेष रूप से प्रसन्न होते हैं। इसलिए लोग इस दिन सोना-चांदी खरीदते हैं, नए कार्य शुरू करते हैं और दान-पुण्य करते हैं।अक्षय तृतीया 2026 की सही तिथि द्रिक पंचांग के अनुसार, वैशाख शुक्ल तृतीया तिथि 19 अप्रैल 2026 को सुबह 10:50 बजे शुरू होगी और 20 अप्रैल 2026 को सुबह 7:27 बजे समाप्त होगी। मध्याह्न व्यापिनी तृतीया के नियम के अनुसार अक्षय तृतीया का पर्व 19 अप्रैल 2026, रविवार को ही मनाया जाएगा। इस दिन मध्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.