नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- अक्षय तृतीया का पावन पर्व 19 अप्रैल 2026 को मनाया जाएगा। यह दिन हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ माना जाता है। इस तिथि पर किया गया कोई भी शुभ कार्य, दान, पूजा या व्रत कभी व्यर्थ नहीं जाता है। इसका फल अक्षय यानी अनंत काल तक मिलता रहता है। अक्षय तृतीया पर व्रत रखकर और इसकी कथा का पाठ करने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस व्रत कथा को सुनने और पढ़ने से जीवन में सुख, समृद्धि और पुण्य की प्राप्ति होती है।अक्षय तृतीया व्रत कथा प्राचीन समय की बात है। एक गांव में धर्मदास नाम का एक गरीब वैश्य रहता था। वह बहुत ही सात्विक और धार्मिक स्वभाव का था। परिवार के भरण-पोषण के लिए वह दिन-रात मेहनत करता, फिर भी गरीबी उसे छोड़ती नहीं थी। एक दिन गांव में अक्षय तृतीया की कथा सुनने का मौका मिला। कथा के अनुसार, इस दि...