Akshaya Navami 2026: अक्षय नवमी कब है? जानें इस दिन क्यों जरूरी है आंवला के पेड़ की पूजा
नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी मनाई जाती है। इसे आंवला नवमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा के साथ आंवले के पेड़ की आराधना करने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि अक्षय नवमी पर किए गए दान, जप, तप और पूजा का पुण्य कभी समाप्त नहीं होता। इसी वजह से इसे अक्षय नवमी कहा गया है। इस दिन महिलाएं परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना से व्रत रखती हैं। आइए जानते हैं साल 2026 में अक्षय नवमी कब है और इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा क्यों की जाती है।अक्षय नवमी 2026 कब है? जानें सही तारीख द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में अक्षय नवमी 18 नवंबर, बुधवार को मनाई जाएगी। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 18 नवंबर को सुबह 6 बजकर 4 मिनट से शुरू होगी और 19 नवंबर को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.