Akshay Tritiya 2026 wishes: सोने का रथ, चांदी की पालकी... अक्षय तृतीया पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- आज यानी 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया का त्योहार है। इस पर्व का हिंदू धर्म में खास महत्व होता है। अक्षय तृतीया, वैसाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है।यह साल की सबसे शुभ तिथि मानी जाती है। अक्षय तृतीया पर लक्ष्मी-विष्णु की पूजा का विधान है। इस दिन सोना-चांदी खरीदना भी बहुत शुभ माना गया है। आज के दिन किया गया कोई भी शुभ कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, नए काम की शुरुआत, निवेश आदि अक्षय फल प्रदान करते हैं। अक्षय का अर्थ है जो कभी खत्म नहीं होता। यही वजह है कि अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने की परंपरा है, क्योंकि सोना मां लक्ष्मी से जुड़ा है और इस दिन घर में सोना लाने से धन लक्ष्मी घर में स्थाई रूप से निवास करती हैं। अक्षय तृतीया से ही त्रेतायुग शुरू हुआ था। इस दिन युधिष्ठिर को अक्षय पात्र मिला था। वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.