नई दिल्ली, मार्च 31 -- अक्षय तृतीया हिंदू धर्म का एक अत्यंत शुभ पर्व है, जो वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन किया गया कोई भी शुभ कार्य अक्षय (अविनाशी) फल देता है। साल 2026 में अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026, रविवार को मनाई जाएगी। मध्याह्न व्यापिनी तृतीया के नियम के अनुसार, शास्त्र सम्मत तिथि 19 अप्रैल ही है। अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी की पूजा और कुछ विशेष उपाय करने से धन-समृद्धि, सुख और सौभाग्य में निरंतर वृद्धि होती है। आइए जानते हैं इन 5 प्रभावी उपायों के बारे में।अक्षय तृतीया 2026 की तिथि और महत्व वैशाख शुक्ल तृतीया तिथि 19 अप्रैल 2026 को सुबह 10:50 बजे शुरू होगी और 20 अप्रैल को सुबह 07:27 बजे समाप्त होगी। मध्याह्न व्यापिनी तृतीया के नियम के अनुसार अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026 को ही मनाई जाएगी। इस दिन अक्षय ...