नई दिल्ली, अगस्त 16 -- प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सफलता से ज्यादा जरूरी कई बार यह होता है कि छात्र लगातार मिल रही असफलता से क्या सीखता है और साथ ही वो इस सिचुएशन से अपने आपको कैसे संभालता है। आकांक्षा विश्वकर्मा की कहानी इसी जज्बे और निरंतर मेहनत की मिसाल है। UPSC सिविल सेवा परीक्षा में तीन अटेम्प्ट में असफल मिलने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी। इसके बजाय उन्होंने अपनी पिछली गलतियों को अपना ताकत बनाया और CAPF परीक्षा की तैयारी शुरू की। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने UPSC CAPF असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया रैंक 3 हासिल कर अपनी शानदार वापसी दर्ज की।असफलताओं को बनाया तैयारी का आधार बता दें कि आकांक्षा विश्वकर्मा मध्य प्रदेश के शाजापुर की रहने वाली हैं। जैसा कि UPSC CAPF असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 2025 में सफल...