नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- गौतम अडानी समूह की कंपनी- अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ 5 साल के लिए एक बड़ी डील की है। इसके तहत अडानी डिफेंस पांच साल तक AK-203 राइफल के लिए जरूरी छोटे हथियारों के गोलियां और बारूद की आपूर्ति करेगी। बता दें कि AK-203 एके सीरीज की आधुनिक असॉल्ट राइफल है, जिसे भारतीय सशस्त्र बलों के लिए भारत में बनाया जा रहा है।अमेठी में होगी मैन्युफक्चरिंग इसके निर्माण की जिम्मेदारी इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड (IRRPL) को दी गई है। यह एक ज्वाइंट वेंचर कंपनी है। इसमें भारत की तरफ से एडवांस्ड वेपन्स एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड और म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड जबकि रूस की तरफ से कंसर्न कलाश्निकोव और रोसोबोरोनएक्सपोर्ट शेयरधारक हैं। कंपनी का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट उत्तर प्रदेश के अमेठी जिल...