Ajinkya Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- सच्चाई यह है कि.
नई दिल्ली, जुलाई 30 -- टीम इंडिया के स्टार प्लेयर अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। वह काफी समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। एक समय ऐसा था जब वह विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा के साथ भारतीय टेस्ट टीम के मिडिल ऑर्डर का भार संभाला करते थे। मगर लगातार गिरती फॉर्म की वजह से उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। रहाणे ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट 20 जुलाई 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। वह 3 साल से टीम से बाहर चल रहे हैं। वहीं लिमिटेड ओवर क्रिकेट में वह कभी अपने पैर नहीं जमा पाए। रहाणे ने आखिरी वनडे 2018 में तो टी20 2016 में खेला था। रहाणे की कप्तानी में भारत ने ऐतिहासिक बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज भी जीती थी, जिसमें विराट कोहली नहीं थे और अधिकतर खिलाड़ी चोटिल थे। यह भी पढ़ें- अभिषेक नंबर-1, कोहली-ईशान टॉप-5...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.