नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- Aja Ekadashi 2026: भाद्रपद मास की अजा एकादशी का व्रत इस बार 7 सितंबर को रखा जाएगा। एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। घरों में सुबह से ही पूजा की तैयारी शुरू हो जाती है। कई लोग इस दिन मंदिर जाकर भगवान विष्णु के दर्शन भी करते हैं। पंचांग के अनुसार भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 6 सितंबर की शाम से शुरू होगी और 7 सितंबर की शाम तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर अजा एकादशी का व्रत 7 सितंबर को रखा जाएगा। व्रत रखने वाले लोगों को अगले दिन द्वादशी तिथि में पारण करना होगा।भगवान विष्णु की पूजा का है खास महत्व धार्मिक मान्यता के अनुसार एकादशी का दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए खास माना जाता है। अजा एकादशी पर भगवान विष्णु को पीले फूल, फल, तुलसी और पीली मिठाई...