Airtel Recharge: 200 रुपये के पैक में YouTube Premium और 30GB डेटा, जानें फायदे
नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- एयरटेल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए YouTube Premium का ऑप्शन पेश किया है। कंपनी ने YouTube के साथ पार्टनरशिप के चलते इस सेवा को अपने 200 रुपये वाले OTT टॉप-अप में शामिल किया है। इस पैक में ग्राहकों को 30GB अतिरिक्त डेटा भी मिलता है, जिसकी वैलिडिटी 28 दिन है। इसके लिए ग्राहकों को अपना मौजूदा प्रीपेड प्लान बदलने की जरूरत नहीं होगी, लेकिन उनके नंबर पर एक एक्टिव रिचार्ज होना जरूरी है। एयरटेल की आधिकारिक वेबसाइट पर भी 200 रुपये वाले पैक के साथ YouTube Premium का बेनिफिट दिख रहा है। पार्टनरशिप के तहत ग्राहकों को YouTube पर ऐड-फ्री वीडियो देखने का विकल्प मिलेगा। इसमें YouTube Shorts भी शामिल हैं। इसके अलावा यूजर्स वीडियो डाउनलोड करके ऑफलाइन देख सकेंगे और दूसरे ऐप इस्तेमाल करते समय या फोन की स्क्रीन बंद होने पर वीडियो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.