नई दिल्ली, जुलाई 2 -- अगर आप Airtel के प्रीपेड नंबर का इस्तेमाल करते हैं और अक्सर आपका डेटा जल्दी खत्म हो जाता है, तो आपके लिए अच्छी खबर है क्योंकि कंपनी आपके लिए एक नया Add-on Recharge Pack लेकर आई है। Airtel ने 200 रुपये का नया प्रीपेड डेटा पैक लॉन्च किया है, जिसमें सिर्फ एक्स्ट्रा डेटा ही नहीं बल्कि OTT एंटरटेनमेंट का भी फायदा मिलेगा। इस नए पैक में यूजर्स को 30GB हाई-स्पीड डेटा, 28 दिनों की वैधता, योग्य 5G यूजर्स के लिए Unlimited 5G Data, JioHotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन और Airtel Xstream Play Premium का एक्सेस दिया जा रहा है। यह प्लान उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो अपने मौजूदा रिचार्ज के साथ अतिरिक्त डेटा और OTT कंटेंट का आनंद लेना चाहते हैं। खास बात यह है कि यह एक Add-on Pack है, यानी इसे इस्तेमाल करने के लिए आपके ...