नई दिल्ली, जुलाई 17 -- Tariff Hike 2026: अगर आप Airtel का पोस्टपेड कनेक्शन इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बुरी खबर। Airtel ने अपने 549 रुपए वाले इंडिविजुअल पोस्टपेड प्लान को चुपचाप हटा दिया है। कंपनी ने इस बदलाव का अलग से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया, लेकिन अब यह प्लान Airtel की वेबसाइट और Airtel Thanks ऐप पर दिखाई नहीं दे रहा है। इस बदलाव के बाद अब 449 रुपए का इंडिविजुअल पोस्टपेड प्लान एंट्री-लेवल ऑप्शन बन गया है, जबकि इसके बाद सीधे 699 रुपए का फैमिली पोस्टपेड प्लान मिलता है। यानी पहले जो ग्राहक 549 रुपए वाला प्लान चुन सकते थे, अब उन्हें या तो कम कीमत वाला 449 रुपए प्लान लेना होगा या फिर ज्यादा कीमत वाले 699 रुपए फैमिली प्लान पर जाना होगा। Airtel के 549 रुपए प्लान में क्या मिलता था? 549 रुपए वाला प्लान उन यूजर्स के लिए था जो अकेले पोस्टपेड...