नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- Airtel Tariff Hike 2026: देश की दूसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनी Airtel ने अपने करोड़ों यूजर्स को बड़ा झटका दिया है। दरअसल कंपनी ने चुपचाप अपने पॉपुलर 84 दिन वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में बदलाव कर दिया है। साथ ही एयरटेल अपने एक प्रीपेड प्लान को बंद भी कर दिया है। इस कीमत बढ़ोतरी जिससे अब यूजर्स को पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। एयरटेल ने न सिर्फ अपने 859 रुपए प्लान की कीमत बढ़ाकर 899 रुपए कर दी है, बल्कि 799 रुपए वाला सस्ता और काफी पसंद किया जाने वाला प्लान भी पूरी तरह बंद कर दिया है। पहले यूजर्स के पास 84 दिन के लिए 799 रुपए और 859 रुपए वाले प्लान के ऑप्शन थे, लेकिन अब उनके पास सिर्फ एक 899 रुपए वाला प्लान है। Airtel के 899 रुपए वाले नए प्लान के फायदे Airtel के नए 899 रुपए प्लान में यूजर्स को 8...