नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- Airtel ने अपने 161 रुपए वाले डेटा रिचार्ज प्लान के फायदे कुछ सर्किल में बदल दिए हैं। यह कोई नया प्लान नहीं है, बल्कि कंपनी के मौजूदा डेटा वाउचर में बदलाव किया गया है। इस प्लान में कॉलिंग या अलग से सर्विस वैलिडिटी नहीं मिलती। इसे इस्तेमाल करने के लिए एयरटेल नंबर पर पहले से एक एक्टिव बेस प्रीपेड प्लान होना जरूरी है। टेलिकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, अलग-अलग सर्किल में 161 रुपए वाले प्लान के फायदे अलग दिख रहे हैं। दिल्ली सर्किल में अभी 12GB डेटा 30 दिनों के लिए मिल रहा है, जबकि चेन्नई सर्किल में इसी कीमत पर 15GB डेटा दिया जा रहा है, लेकिन इसकी वैलिडिटी सिर्फ 15 दिन कर दी गई है। यानी जहां डेटा बढ़ा है, वहीं डेटा इस्तेमाल करने का समय काफी कम हो गया है। Airtel के 161 रुपए वाले प्लान में क्या बदला? Airtel का 161 रुपए प्...