नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- Airtel के पोस्टपेड यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। क्योंकि कंपनी के चुनिंदा पोस्टपेड प्लान्स में Apple TV+ और iPhone यूजर्स को iCloud+ के साथ Apple TV और Apple Arcade का फ्री एक्सेस मिल रहा है। Apple ने इस महीने iCloud+ को अपडेट किया है। अब iCloud+ सब्सक्रिप्शन के साथ Apple TV और Apple Arcade भी शामिल हैं। एयरटेल के इन 4 प्लान्स में यह फायदा मिल रहा है। इनमें अनलिमिटेड 4G/5G डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ अलग-अलग फैमिली कनेक्शन, Amazon Prime, JioHotstar, Airtel Xstream Play और कुछ प्लान्स में Netflix जैसे फायदे भी मिलते हैं। चलिए डिटेल में बताते हैं इन सभी प्लान्स के बारे में: किन Airtel यूजर्स को मिलेगा Apple का फायदा? Airtel के मुताबिक 999 रुपए, 1199 रुपए, 1399 रुपए और 1749 रुपए वाले पोस्टपेड प्लान Apple TV+ के लिए...