नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- देश के प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने सामान्य भर्ती परीक्षा यानी CRE-5 जारी कर दिया है। ऐसे में सीआरई-5 की परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट AIIMS की आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर चेक कर सकते हैं। AIIMS CRE-5 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 31 अगस्त 2026 को आयोजित की गई थी।1484 पदों पर होनी है भर्तियां इस भर्ती परीक्षा के जरिए AIIMS और इसमें शामिल केंद्रीय संस्थानों में ग्रुप B और ग्रुप C के विभिन्न नॉन-फैकल्टी पदों पर कुल 1484 रिक्तियां भरी जानी हैं। इस रिजल्ट के साथ ही हजारों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है और भर्ती प्रक्रिया अब अगले चरण में प्रवेश कर चुकी है। रिजल्ट PDF फ...