AIIMS BSc Nursing Result 2026: आज खत्म हो सकता है छात्रों का इंतजार, यहां जानें नतीजे चेक करने का सबसे आसान तरीका
नई दिल्ली, जुलाई 4 -- AIIMS BSc Nursing Result 2026: अगर आपने भी ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) की बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा दी है, तो आज का दिन आपके लिए बेहद खास होने वाला है। दिल्ली एम्स आज यानी 4 जुलाई को बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग के बहुप्रतीक्षित नतीजे अपनी आधिकारिक एग्जामिनेशन वेबसाइट पर जारी कर सकता है। परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवार अब बड़ी बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, जो किसी भी वक्त खत्म हो सकता है। जैसे ही एम्स के परीक्षा पोर्टल पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव होगा, छात्र मेरिट लिस्ट की पीडीएफ डाउनलोड करके अपना क्वालिफाइंग स्टेटस चेक कर सकेंगे। आपको बता दें कि यह प्रवेश परीक्षा कितनी अहम होती है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देश के कोने-कोने से छात्र एम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में दाखिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.