नई दिल्ली, जुलाई 11 -- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली यानी एम्स ने BSc पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा 2026 का का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों मे यह परीक्षा दी है, वो अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। यह प्रवेश परीक्षा 4 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी। रिजल्ट जारी होने के साथ ही AIIMS में दाखिले की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। बता दें कि प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होना होगा। इसी के आधार पर विभिन्न AIIMS संस्थानों में BSc पैरामेडिकल कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा। AIIMS ने उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड के साथ-साथ मेरिट लिस्ट और रैंक लिस्ट भी PDF फॉर्मेट में जारी की है। अभ्यर्थी इन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- NEET में...