पीटीआई, अप्रैल 23 -- दिल्ली सरकार ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एम्स) में 12 घंटे चलने वाली अटल कैंटीन शुरू करने पर विचार कर रही है। दिल्ली सरकार ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है। कैंटीन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुलेगी। मौजूदा समय में यहां सिर्फ लंच और डिनर की ही व्यवस्था है। अगर लगातार 12 घंटे तक कैंटीन खुलेगी तो यहां आने वाले मरीजों के परिजनों और मरीज से मिलने आने वालों को खाने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना होगा। दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (DUSIB) ने एम्स में 29.74 लाख रुपये की लागत से अटल कैंटीन के निर्माण के लिए एक टेंडर जारी कर दिया है। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 45 दिनों की समय सीमा दी गई है। यह भी पढ़ें- क्यों रखा जाए आपको...; दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अफसरों को लगाई फटकारकैंटीन लगातार 12 घंटे चालू र...