प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 24 -- देश के सबसे टॉप मेडिकल संस्थान एम्स दिल्ली में एमबीबीएस की परीक्षा में बायोकेमिस्ट्री का प्रश्नपत्र हल करने में एआई का इस्तेमाल कर नकल करने का मामला सामने आया है। इससे एम्स के फैकल्टी स्तर के कई डॉक्टर भी हैरान हैं। इस मामले में एम्स ने कोई सख्त कार्रवाई तो नहीं की, लेकिन बताया जा रहा है कि आनन फानन में पेपर रद्द कर छात्रों की दोबारा परीक्षा ली गई। एम्स में अभी एकेडमिक परीक्षाएं चल रही हैं। इसी क्रम में एमबीबीएस के मध्यावधि सेमेस्टर की परीक्षा में बायोकेमिस्ट्री का पेपर चल रहा था। परीक्षा कक्ष में मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित होता है। साथ ही, इंटरनेट की कनेक्टिविटी भी नहीं होती। एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि परीक्षा शुरू होने के बाद एक-एक कर छात्रों ने शौचालय जाना शुरू हुए। शक तब हुआ जब एक साथ अधिक संख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.