हिन्दुस्तान ब्यूरो, फरवरी 25 -- बिहार में एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त अंगीभूत कॉलेजों में ही बीबीए, बीसीए और बीएमएस की पढ़ाई होगी। अंगीभूत कॉलेजों में वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2025-26 में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में तय शर्तों के तहत ही नामांकन के निर्देश उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. एन. के अग्रवाल की ओर से राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों को दिये गये हैं। इसके तहत सत्र 2024-25 में दिये गये ऐसे अंगीभूत कॉलेजों के छात्रों के शैक्षणिक हित को सर्वोपरि मानते हुए शर्तों के साथ वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2025-26 में राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के अंगीभूत कॉलेजों को बीबीए, बीसीए, बीएमएस और अन्य सभी व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में सीट निर्धारण एवं पढ़ाई प्रारंभ करने की अनुमति के लिए विश्वविद्यालयों को प्राधिकृत किया गया है। इसके तहत बीबीए, बीसीए एवं बीएमए...