नई दिल्ली, मई 22 -- AIBE Admit Card 2026: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) आज ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 21 या एआईबीई-XXI के एडमिट कार्ड जारी करेगा। अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड allindiabarexamination.com पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। AIBE 21 परीक्षा 7 जून 2026 को होगी। एआईबीई लॉ ग्रेजुएट्स के लिए एक राष्ट्रीय स्तरीय सर्टिफिकेशन एग्जाम है। प्रैक्टिस करने का सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए यह परीक्षा दी जाती है। इससे लॉ ग्रेजुएट्स को लॉ में प्रैक्टिस करने की इजाजत मिलती है। लॉ फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स भी इसमें बैठते हैं। एआईबीई 20 में 69.21 फीसदी अभ्यर्थी पास हुए थे।पासिंग मार्क्स आपको बता दें कि AIBE परीक्षा पास करने के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। इसके अलावा एससी, एसटी और विकलांग कैटेगरी के उम्मीदवारों क...