नई दिल्ली, जुलाई 18 -- AIBE 21 Result 2026 Out, Direct Link : लॉ की पढ़ाई पूरी करने के बाद वकालत के पेशे में कदम रखने का सपना देख रहे हजारों नौजवानों के लिए एक बेहद शानदार खबर सामने आई है। अगर आपने भी बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की तरफ से आयोजित ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 21 की परीक्षा दी थी, तो अब आपके लंबे इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। बार काउंसिल ने आधिकारिक तौर पर AIBE 21 परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस बार के नतीजों में एक खास बात यह देखने को मिली कि पासिंग मार्क्स में थोड़ी ढील दी गई है, जिससे हजारों उम्मीदवारों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है।7 जून को हुई थी परीक्षा आपको बता दें कि यह परीक्षा देशभर के 60 अलग-अलग शहरों में बनाए गए 292 एग्जाम सेंटर्स पर 7 जून 2026 को बड़ी ही सख्ती और पुख्ता इंतजामों के बीच करवाई गई थी। इस...