नई दिल्ली, फरवरी 11 -- AIBE 21 Exam 2026: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 21 या एआईबीई-XXI के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाना होगा। एआईबीई लॉ ग्रेजुएट्स के लिए एक राष्ट्रीय स्तरीय सर्टिफिकेशन एग्जाम है। प्रैक्टिस करने का सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए यह परीक्षा दी जाती है। इससे लॉ ग्रेजुएट्स को लॉ में प्रैक्टिस करने की इजाजत मिलती है। लॉ फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स भी इसमें बैठते हैं। एआईबीई 20 में 69.21 फीसदी अभ्यर्थी पास हुए थे।योग्यता- उम्मीदवार के पास बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त लॉ इंस्टीट्यूट से 3 या 5 वर्षीय लॉ डिग्री होनी आवश्यक है।1. फाइनल-ईयर लॉ स्टूडेंट्स : जो कैंडिडेट अभी 3-साल या 5-साल के LL.B. डिग्री को...