नई दिल्ली, दिसम्बर 21 -- राहत और बेचैनी के मिले-जुले माहौल के बीच ऑल इंडिया बार परीक्षा (एआईबीई 20) में शामिल लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया जल्द ही एआईबीई 20 के नतीजों का ऐलान करने वाली है। परीक्षा दे चुके उम्मीदवार रिजल्ट जारी होते ही अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। लॉ की पढ़ाई पूरी कर चुके युवाओं के लिए यह परीक्षा बेहद अहम मानी जाती है, क्योंकि इसी के जरिए उन्हें वकालत करने का प्रमाणपत्र पाने का अधिकार मिलता है। एआईबीई 20 की परीक्षा 30 नवंबर 2025 को देशभर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसके बाद 3 दिसंबर 2025 को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई, जिस पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। अब रिजल्ट के साथ ही फाइनल आंसर-की भी प्रकाशित की जाएगी। बार काउं...