नई दिल्ली, जुलाई 24 -- HFCL Stocks Price: पिछले एक साल में जिन कंपनियों ने निवेशकों को मोटा रिटर्न दिया है उसमें से एक HFCL Ltd भी है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में पिछले 1 साल में 100 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के नजरिए से दो अच्छी खबर है। पहली खबर जून तिमाही में शानदार प्रदर्शन है। वहीं, पहले क्वार्टर में एफआईआई की हिस्सेदारी दोगुना से अधिक बढ़ गई। यह भी पढ़ें- आशीष कचोलिया ने बेच दिया यह डिफेंस स्टॉक, 6 महीने में दिया 54% का रिटर्नFII की हिस्सेदारी कंपनी में 15 प्रतिशत के पार Trendlyne के डाटा के अनुसार मार्च क्वार्टर के दौरान कंपनी में एफआईआई की हिस्सेदारी 7.1 प्रतिशत थी। जोकि अब 15.70 प्रतिशत हो गई है। महज 3 महीने में ही हिस्सेदारी दोगुना से अधिक हो गई है। HFCL में म्यूचुअल फंड्स की हिस्सेदारी मार्च तिमाही के दौर...