बीजिंग, मार्च 28 -- इन दिनों हर किसी के सिर पर एआई का बुखार छाया हुआ है। लेकिन चीन में यह मामला कुछ ज्यादा ही आगे बढ़ गया। यहां पर एक 84 साल की बुजुर्ग महिला एआई कैरेक्टर के प्यार में गिरफ्तार हो गई। अब आलम यह है कि यह महिला इस एआई कैरेक्टर को मोहब्बत भरे खत लिखती है। साथ ही वह दिनभर में दसियों घंटे तक उस एआई कैरेक्टर का वर्चुअल ह्यूमन वीडियो देखती रहती है। इस बुजुर्ग महिला की कहानी बताती है कि इस उम्र में लोगों को बहुत ज्यादा केयर की जरूरत होती है। इस महिला का नाम, झैंग युलान बताया गया है और वह सेंट्रल चीन के हुबेई प्रांत की रहने वाली हैं। परिवार का कहना है कि झैंग 'बॉसी प्रेसीडेंट' ट्रेंड से प्रभावित हैं। क्या है 'बॉसी प्रेसीडेंट''बॉसी प्रेसीडेंट' अमेरिका में चल रहा एक एआई ट्रेंड है। यह एक ऐसा शब्द है, जिसका इस्तेमाल रोमांटिक फिक्शन में...