नई दिल्ली, फरवरी 1 -- गुजरात की अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर चल रहे एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में लगभग 120 सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ केस दर्ज किया है जिनमें इंस्टाग्राम हैंडल, फेसबुक पेज और वेबसाइट शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक ये देह व्यापार और ऑनलाइन धोखाधड़ी में शामिल थे। जांच में सामने आया कि ये सोशल मीडिया प्रोफाइल महिलाओं के अश्लील वीडियो और न्यूड तस्वीरों के जरिए ग्राहकों को लुभाते थे। हालांकि इनमें से कई अकाउंट्स फर्जी थे और ग्राहकों को फंसाने के लिए एआई टूल्स या मॉर्फ्ड तस्वीरों का इस्तेमाल कर रहे थे। एक बार जब कोई व्यक्ति इन अकाउंट्स के माध्यम से संपर्क करता, तो उनसे एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर घंटों या रात भर के लिए मोटी रकम तय की जाती थी। यह भुगतान यूपीआई आईडी और मोबाइल न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.