नई दिल्ली। हेमंत कुमार पांडेय, सितम्बर 20 -- दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के माध्यम से महिला की अश्लील फोटो बना ब्लैकमेल कर शख्स ने दुष्कर्म किया और लाखों रुपये वसूल लिए। आरोपी ने जब फोटो वायरल कर दिया तो पीड़िता ने गुरुवार को इसके खिलाफ थाने में शिकायत दी। फिलहाल पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवक, उसकी मां और बहन की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय पीड़िता परिवार सहित लाहौरी गेट इलाके में रहती है। पीड़िता के पति का सूखे मेवे का कारोबार है। पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि पति के दोस्त अनीस सिद्दीकी का उसके घर आना-जाना था। अनीस ने बीते साल सितंबर में बर्थडे पार्टी के दौरान पीड़िता के साथ एक फोटो खिंचवाई थी। इसके बाद इसी फोटो को एआई की मदद से आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो में बना दिया। पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.