नई दिल्ली, फरवरी 27 -- कांग्रेस ने शुक्रवार को उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया कि पार्टी ने इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर्स को एआई समिट के विरोध में पोस्ट करने के लिए पैसे दिए थे। पार्टी की सोशल मीडिया विभाग प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने नई दिल्ली में पत्रकारों से कहा कि यह एक फेक स्टोरी है, जो भाजपा आईटी सेल से शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले 48 घंटों में कांग्रेस के खिलाफ फेक न्यूज के जरिए एक तरह का विच हंट चलाया गया। श्रीनेत ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस या इंडियन यूथ कांग्रेस ने किसी इन्फ्लुएंसर को भुगतान नहीं किया और यह आरोप पूरी तरह झूठा है। उन्होंने बताया कि जैसे ही कानूनी कार्रवाई का जिक्र हुआ, कई इन्फ्लुएंसर्स घबरा गए और अपने वीडियो डिलीट कर दिए। यह भी पढ़ें- शराब घोटाले में आरोप मुक्त हुए अरविंद केजरीवाल, फैसले पर अन्ना हजारे क्या बोल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.