नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- दिल्ली पुलिस ने AI समिट विरोध प्रदर्शन मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के 18 सदस्यों के खिलाफ कोर्ट में एक विस्तृत चार्जशीट पेश की है। लगभग 5,000 पन्नों की चार्जशीट में पुलिस ने मनीष शर्मा, उदय चिब्ब, श्री कृष्ण हरि और सिद्धार्थ अवूट को मुख्य साजिशकर्ता माना है। चार्जशीट में आरोप लगाया गया है कि इन नेताओं ने योजनाबद्ध तरीके से विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया। दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के बाद मामले में कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, जिसमें पुलिस के जुटाए सबूतों और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपियों की भूमिका पर कोर्ट विचार करेगी। अपडेट जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...