AI बना नया हथियार, तय करेगा सुपरपावर; जकरबर्ग को क्यों सता रहा चीन के ग्लोबल दबदबे का डर?
नई दिल्ली, अगस्त 11 -- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि भविष्य की सुपरपावर तय करने वाला नया हथियार बन चुका है। मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ऊर्जा आपूर्ति और डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने में तेजी नहीं दिखाता, तो चीन एआई की रेस में अमेरिका को पीछे छोड़ सकता है। एक नोट में जकरबर्ग ने कहा कि एडवांस एआई के विकास और अपनाने में आगे रहने वाले देशों का वैश्विक शक्ति संतुलन पर गहरा असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इससे लोकतंत्र, आर्थिक विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा पर भी प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने लिखा कि एडवांस एआई के विकास और तैनाती में कौन से देश नेतृत्व करेंगे, यह एक नए भू-राजनीतिक शक्ति संतुलन में योगदान देगा। यह भविष्य में लोकतांत्रिक मूल्यों, समृद्धि और सुरक्षा के प्रसार को तय करेगा। जक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.