नई दिल्ली, जून 11 -- कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के क्षेत्र में 'क्लाउड एआई' लाकर नई क्रांति लाने वाले एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो एमाडेई को अब एआई से डर लगने लगा है। समाज और लोगों के ऊपर एआई के बढ़ते प्रभाव से चिंतित डारियो का कहना है कि उन्हें डर लगता है कि कहीं इसकी वजह से कुछ गलत न हो जाए या किसी दिन ऐसा हो कि एआई हमारे साथ से बाहर निकल जाए। इतना ही नहीं डारियो ने कहा कि भविष्य में अगर कुछ ज्यादा गलत हो जाता है, तो ऐसा भी संभव है कि एआई के ऊपर प्रतिबंध लगा दिया जाए। ब्लूमबर्ग की एक डॉक्यूमेंट्री में अपनी बात रखते हुए डारियो ने कहा, "क्या हम सचमुच वह सब कुछ कर रहे हैं, जो एआई के क्षेत्र में हम कर सकते हैं? मैं यह कह सकता हूं कि हां हम अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि एआई हमारे हाथों में ही रहे। लेकिन फिर भी कई बार मुझे इस बात की चिंता होती है क...