AI पर लगेगा टैक्स? रघुराम राजन का बड़ा आइडिया, इंसानों की जगह मशीन लगाने वाली कंपनियों से वसूली
नई दिल्ली, अगस्त 20 -- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI तेजी से कंपनियों और नौकरियों की दुनिया बदल रहा है। जहां AI की मदद से कंपनियां कम समय में ज्यादा काम और बेहतर उत्पादकता हासिल कर सकती हैं, वहीं इंसानों की जगह मशीनों के इस्तेमाल से रोजगार पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंता भी बढ़ रही है। इसी बहस के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने एक दिलचस्प सुझाव दिया है। उनका कहना है कि सरकार कंपनियों द्वारा AI के इस्तेमाल पर टैक्स लगाने पर विचार कर सकती है। खासकर तब, जब कोई कंपनी इंसान से कराया जाने वाला काम AI की मदद से कराने लगे। राजन के मुताबिक, ऐसा टैक्स AI को रोकने के लिए नहीं, बल्कि मशीनों और इंसानों के बीच मौजूद आर्थिक असमानता को कम करने के लिए लगाया जा सकता है। आइए जरा विस्तार से इसके तह को समझने की कोशिश करते हैं। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.