नई दिल्ली, फरवरी 27 -- ट्विटर के को-फाउंडर जैक डोर्सी की कंपनी ब्लॉक इंक ने हाल ही में एक बड़ा कदम उठाते हुए अपने 4,000 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फैसला किया है। गुरुवार, 26 फरवरी को आई इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में वॉल स्ट्रीट पर 25% की जबरदस्त उछाल देखी गई। कंपनी का कहना है कि यह कटौती उसके कुल कर्मचारियों की संख्या को 10,000 से घटाकर लगभग 6,000 कर देगी।डोर्सी ने क्या कहा? 'यह फैसला मुश्किल है, लेकिन जरूरी' शेयरधारकों को लिखे एक पत्र में जैक डोर्सी ने इस फैसले को "बेहद मुश्किल" बताया। कंपनी की सीएफओ अमृता आहूजा के मुताबिक, यह कदम कंपनी को लंबी अवधि की वृद्धि के अगले चरण के लिए तैयार करेगा। दिसंबर 2025 के आंकड़ों के मुताबिक, ब्लॉक में कुल 10,205 कर्मचारी कार्यरत थे।प्रभावित कर्मचारियों को मिलेगा यह मुआवजा पैकेज डोर्सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.