AI ने चुना टारगेट या पुराने डेटा ने कराई तबाही? ईरान के स्कूल पर हमले की चौंकाने वाली रिपोर्ट
नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- ईरान के मिनाब शहर में एक स्कूल पर अमेरिकी हमले में 123 बच्चों समेत 157 लोग मारे गए थे। फरवरी में हुए हमले को लेकर अब बड़ा खुलासा हुआ है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट से जो खुलासा हुआ है, उससे अब सवाल उठ रहा है कि क्या यह हमला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) ने टारगेट चुना या पुरानी खुफिया जानकारी और पुरानी सैटेलाइट तस्वीरों ने तबाही मचाई? रिपोर्ट के मुताबिक, स्कूल पहले सैन्य इलाके का हिस्सा था, लेकिन सालों पहले स्कूल बन चुका था। सिस्टम ने इसे अब भी सैन्य ठिकाना समझा और हमला हो गया। बता दें कि 28 फरवरी को शाजराह तैयबेह प्राइमरी स्कूल पर दो क्रूज मिसाइलें गिरी थीं। यह हमला ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल सैन्य अभियान के पहले दिन हुआ था। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि आम नागरिकों पर हमला युद्ध अपराध हो सकता है। ब्लूमबर्ग ने पेंटागन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.