नई दिल्ली, अगस्त 11 -- Blue Cloud Softech Solutions share price: एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स इंटरनेशनल लिमिटेड से साझेदारी के ऐलान के बाद से ही ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस के शेयरों में उछाल देखने को मिल रही है। दो दिन में स्टॉक 31 प्रतिशत चढ़ चुका है। वहीं, आज मंगलवार को इस कंपनी के शेयरों में 15 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। दोनों कंपनियों ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर, साइबर सिक्योरीट,टेलीकम्युनिकेंशन्स और डाटा सेंटर सॉल्यूशंस को लेकर पार्टनरशिप की बात कही है। बता दें, स्पेस एक्स इंटरनेशनल लिमिटेड मलेशिया में रजिस्टर्ड है। यह एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स का हिस्सा है। आज मंगलवार को बीएसई में ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस के शेयर 22.95 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 25.80 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया था।...