AI कैमरे और ड्रोन की नजरें, ATS की निगरानी में रहेगा पूरा महादेव, कांवड़ यात्रा को लेकर मास्टर प्लान तैयार
बागपत, जुलाई 18 -- Kanwar Yatra In Baghpat: यूपी में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। बागपत में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा योजना तैयार कर ली है। कांवड़ मार्ग पर एटीएस की विशेष निगरानी रहेगी। एटीएस की दो टुकड़ियां कांवड़ यात्रा के दौरान जनपद में तैनात रहेंगी। एआई कैमरों और ड्रोन के जरिए नजर रखी जाएगी। पुलिसकर्मी ब्लैक कमांडो की तर्ज पर तैनात होकर सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। पुलिस के मास्टर प्लान के तहत पूरे कांवड़ मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि यात्रा मार्ग पर लगने वाले शिविरों की भी 24 घंटे मॉनिटरिंग होगी, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए एआई आधारित स्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.