नई दिल्ली, फरवरी 9 -- पाकिस्तान ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के क्षेत्र में बड़ा दांव खेला है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घोषणा की है कि 2030 तक देश AI इकोसिस्टम विकसित करने के लिए 1 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगा। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत युवाओं को AI विशेषज्ञ बनाने, स्कूलों में AI पाठ्यक्रम लागू करने, 1000 पूर्ण वित्तपोषित PhD छात्रवृत्तियां देने और 10 लाख गैर-IT पेशेवरों को AI स्किल्स से लैस करने जैसे बड़े कदम उठाए जाएंगे। यह कदम ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान के IT निर्यात में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है और देश वैश्विक AI क्रांति में शामिल होने की तैयारी कर रहा है। दरअसल, इस्लामाबाद में 9 से 15 फरवरी तक आयोजित हो रहे 'इंडस एआई वीक 2026' के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान एआई के क्षेत्र में दुनिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.