नई दिल्ली।, नवम्बर 14 -- दुनिया के मशहूर अर्थशास्त्री जोसेफ स्टिग्लिट्ज का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का बुलबुला कभी भी फूट सकता है। उन्होंने इसके गंभीर नतीजे की भी चेतावनी दी है। स्टिग्लिट्ज ने कहा कि जिस तरह से एआई का प्रचार किया जा रहा है वह बहुत खतरनाक है। उन्होंने कहा, "हम एक ऐसा प्रोडक्ट बना रहे हैं जो बहुत खतरनाक है और आप सभी को खत्म कर सकता है। या तो AI के पास कैंसर का इलाज होगा या फिर यह हम सभी को खत्म कर देगा।" हिन्दस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट को संबोधित करते हुए स्टिग्लिट्ज ने सिलिकॉन वैली में अपने दोस्तों की एक बात याद की जिसमें उन्होंने सनस्क्रीन का इस्तेमाल न करने के बारे में बताया था। उन्होंने बताया कि उनसे कहा गया था, "अगर AI हम सबको खत्म करने ही वाला है तो क्यों न हम तब तक जीवित रहें और धूप का आनंद लें।"एआई के ग...