हिन्दुस्तान टीम, अप्रैल 27 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करेंगे। जो रफ्तार के साथ-साथ अभेद्य सुरक्षा का भी गवाह बनेगा। मेरठ से प्रयागराज तक के इस हाई-स्पीड सफर को पूरी तरह 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' (एआई) के घेरे में रखा गया है। मंडल के दो जिलों, संभल और अमरोहा की सीमा में कुल 65 हाईटेक एआई कैमरे लगाए गए हैं, जो हर वाहन की गतिविधि पर पैनी नजर रखेंगे। एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा की कमान अब तकनीक के हाथ में है। अमरोहा जिले की 23.60 किमी सीमा में जहां 23 हाईटेक कैमरे तैनात किए गए हैं, वहीं संभल जिले के हिस्से में 42 कैमरों के जरिए निगरानी की जाएगी।एआई का पहरा, हाईटेक कैमरों से निगरानी ये एआई कैमरे न केवल ट्रैफिक की रिकॉर्डिंग करेंगे, बल्कि डेढ़ किलोमीटर दूर से ही ओवर-स्पीडिंग, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और स्टंटबा...