नई दिल्ली, फरवरी 26 -- DNPA Conclave 2026: राजधानी नई दिल्ली में आयोजित DNPA Conclave 2026 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दौर में डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री के बदलते आर्थिक मॉडल पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान HT Digital के CEO पुनीत जैन ने 'The New Economics of Content in the AI Age' विषय पर आयोजित अहम पैनल चर्चा को मॉडरेट किया। उनके साथ अन्य इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स भी इस डिस्कशन का हिस्सा बने। सेशन की शुरुआत करते हुए Puneet Jain ने कहा कि AI केवल कंटेंट इंडस्ट्री को प्रभावित नहीं कर रहा, बल्कि यह पूरे मीडिया इकोसिस्टम को कई स्तरों पर बदल रहा है। उन्होंने कहा कि आज चर्चा केवल किसी भी कंटेंट की नहीं, बल्कि विश्वसनीय और सामाजिक रूप से उपयोगी कंटेंट की है, जिसकी अहमियत AI के दौर में और बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- AI और डीपफेक से भरोसे पर खतरा; ...