नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- आगरा का नाम सुनते ही सबसे पहले ताजमहल की तस्वीर दिमाग में आती है। ज्यादातर लोग आगरा घूमने आते हैं, तो सिर्फ ताजमहल देखकर वापस लौट जाते हैं। कहीं आप भी तो यही नहीं सोच रहे कि आगरा में घूमने के लिए सिर्फ ताजमहल ही है? अगर ऐसा है, तो आपको अपनी सोच थोड़ी बदलने की जरूरत है। आगरा में ताजमहल के अलावा भी कई ऐसी जगहें हैं, जिन्हें आप अपनी ट्रिप में शामिल कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इन सभी जगहों को आप सिर्फ दो दिनों में और 3000 से 4000 रुपये के बजट में घूमने का प्लान बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आगरा में कौन-कौन सी जगहें हैं, जिन्हें आप अपनी ट्रिप में शामिल कर सकते हैं।पहला दिन- आगरा पहुंचकर घूमें किला, बेबी ताज और मेहताब बाग अपनी ट्रिप की शुरुआत आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से करें। यहां पहुंचने के बाद ऑटो से ताजगंज जा सक...